मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
गया अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी के साथ साथ कठोर कार्रवाई की लगातार की जा रही है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी तथा खनन विभाग के तमाम पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश प्राप्त है कि अवैध खनन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। अवैध खनन की सूचना यदि कहीं से मिलती है तो संबंधित स्थान पर छापेमारी करने में कोताही ना बरतें।
इसी कड़ी में मानपुर के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुकीयसिन में अवैध खनन एवं भंडारण कि गुप्त सूचना के आधार पर 28 जुलाई 2022 को मध्य रात्रि 2:05 पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज, जिला खनन विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी मानपुर, थाना अध्यक्ष बुनियादगंज एवं सशस्त्र बल के साथ संयुक्त रूप से औचक छापेमारी की गई, जिसमे काफी बड़ी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध बालू डंप किया हुआ पाया गया।
जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान जियो टैगिंग के आधार पर एक बड़े क्षेत्र के आसपास डंप अवैध बालू जो :-
■ लंबाई 180 फीट, चौड़ाई 45 फीट तथा ऊंचाई 4 फीट अर्थात कुल 32400 घनफीट अवैध बालू का भंडारण पाया गया।
■ लंबाई 195 फीट, चौड़ाई 45 फीट तथा ऊंचाई 4 फीट अर्थात कुल 35100 घनफीट बालू का भंडारण पाया गया।
लंबाई 190 फीट, चौड़ाई 55 फीट तथा ऊंचाई 4 फीट अर्थात कुल 41800 घनफीट बालू का भंडारण पाया गया।
■ लंबाई 180 फीट, चौड़ाई 45 फीट तथा ऊंचाई 4 फीट अर्थात कुल 32400 घनफीट बालू भंडारण पाया गया।
■ लंबाई 185 फीट, चौड़ाई 40 फीट ऊंचाई 3.5 फीट अर्थात कुल 25900 घनफीट बालू का भंडारण पाया गया।
■ लंबाई 190 फीट, चौड़ाई 50 फीट तथा ऊंचाई 4 फीट अर्थात कुल 38000 घनफीट बालू का भंडारण पाया गया।
■ लंबाई 110 फीट, चौड़ाई 30 फीट तथा ऊंचाई 4 फीट अर्थात कुल 13200 घनफीट बालू का भंडारण पाया गया।
■ लंबाई 150 फीट, चौड़ाई 35 फीट तथा ऊंचाई 4 फीट अर्थात कुल 21000 घनफीट बालू का भंडारण पाया गया।
इसी प्रकार उपरोक्त स्थानों पर कुल मिलाकर 239800 घनफीट बालू का अवैध भंडारण पाया गया।
जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि स्थानीय थाना के चौकीदार के माध्यम से भंडारित बालू के संबंध में पूछताछ किए जाने पर बताया कि:- बुनियादगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले
जितेंद्र यादव, पिता साधु यादव,
बंगर यादव, पिता रामस्वरूप यादव,
धनंजय यादव, पिता बालकिशुन यादव
कारु यादव, पिता गोविंद यादव
मुन्ना प्रसाद, पिता राजेश्वर यादव
पंकज कुमार, पिता सुनील सिंह
गौरी यादव, पिता बरहन यादव शामिल हैं।
स्थानीय चौकीदार द्वारा बताया गया कि संबंधित व्यक्ति के द्वारा उक्त स्थल पर भंडारित बालू के लिए परिवहन /ई चालान अथवा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि उक्त भंडारण स्थल पर संबंधित भंडारणकर्ताओं द्वारा अवैध रूप से बालू का भंडारण किया गया है। बालू का अवैध रूप से भंडारण किए जाने से संबंधित भंडारणकर्ताओं द्वारा सरकार को कुल 1 करोड़ 27 लाख 94 हजार 3 सौ 50 रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाई गई है। गया जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि बिहार खनिज/ खनन/ परिवहन एवं भंडारण निवारण नियमावली 2019 के तहत विभिन्न सुसंगत धाराओं तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम एवं भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि अवैध भंडारण किए जाने से बिहार सरकार को कुल हुई राजस्व क्षति अवैध भंडारणकर्ताओं से बराबर रूप से वसूलनीय है। *उक्त वर्णित स्थल पर अवैध बालू से भंडारित बालू के प्रेषण पर रोक लगाते हुए उपरोक्त अवैध भंडारणकर्ताओं के विरुद्ध खनिज विभाग के वर्णित नियमों तथा सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अर्थात कुल 07 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई* *जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने कहा की उक्त स्थान पर डंप अवैध बालू को जप्त करते हुए नीलामी की प्रक्रिया की जा रही है साथ ही बालू को उक्त स्थान पर सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बैरीकेटिंग कराने का निर्देश जिला खनन पदाधिकारी को दिया गया है।* *वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने थानाध्यक्ष बुनियादगंज को निर्देश दिया कि संबंधित व्यक्तियों/ माफियाओं की तेजी से गिरफ्तारी करते हुए कठोर कार्रवाई करें।*




