टैंकर ने काँवारियों को मारी टक्कर, दस काँवारिये घायल, सभी नेपाल के

SHARE:

नवादा अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना बाजार के समीप सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो में टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे स्कॉर्पियो पर सवार 10 कांवरिया जख्मी हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी कांवरिया नेपाल से देवघर बाबा के दर्शन के लिए गए थे। भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक के बाद सभी लोग तारापीठ चले गए। तारापीठ में पूजा अर्चना कर सभी लोग घूमने के लिए राजगीर जा रहे थे, तभी अकौना बाजार के पास राजगीर जाने के लिए रास्ता पूछने को लेकर स्कॉर्पियो को सड़क किनारे खड़ा किया। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। घायलों में आरती देवी विद्या देवी, शांति देवी, नीतू गुप्ता आदित्य कुमारी दर्शन कुमार राजकुमार परशुराम एवं राम प्रकाश शामिल है। जिसमें आरती देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment