संभावित बाढ़ के मद्देनज़र डीएम ने कई गंगा घाटों का किया निरिक्षण!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय जिले में संभावित बाढ़ और नदियों की जलस्तर में हुई वृद्धि से होने वाले कटाव के मद्देनजर बेगूसराय जिला प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट हो गया है। इसी कड़ी में आज जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा सहित अधिकारियों की एक टीम ने तेघड़ा प्रखंड के कई गंगा घाटों पर हो रहे कटाव का निरीक्षण किया । डीएम रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम तेघड़ा प्रखंड के विनलपुर गंगा घाट के पास पहुंचकर गंगा नदी में बढ़े जलस्तर के कारण हो रहे कटाव का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को कटाव से रोकने हेतु हरसंभव कार्य को करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा कटाव निरोधी कार्य को चलाने के लिए लगातार योजनाएं दी जा रही है। स्थानीय स्तर पर इसे क्रियान्वित किया जा रहा है। यहां काफी तेज कटाव दिख रहा है। आने वाले वक्त में यहां फ्लड फाइटिंग कर नदी के धार को कुंद किया जाएगा। दरअसल बिनलपुर गंगा घाट सहित तेघरा प्रखंड में कई गंगा घाटों पर गंगा नदी में बढ़े जलस्तर के कारण कटाव तेज हो गया है। किसानों की हजारों एकड़ भूमि गंगा नदी में पल्लवित होने के साथ-साथ अब आम जनजीवन पर भी कटाव का खासा प्रभाव पड़ने लगा है। ऐसे में आस पड़ोस के लोगों में भय का माहौल दिख रहा है। दियारा क्षेत्र में कटाव होने के कारण लोगों में भय कायम हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम से कहा कि विनलपुर गंगा घाट के समीप फ्लड फाइटिंग का काम किया तो गया था । पर गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर और कटाव तेज होने के कारण व कमतर हो रहा है। यहां 35000 वोल्ट के बिजली की तार को ले जाने वाला बिजली का टावर भी कटाव के कारण कटकर पानी में समाने की स्थिति में आ चुका है। जिसके बाद इसको लेकर स्थानीय प्रशासन हरकत में आ चुकी है । डीएम ने सभी लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि यहां पर फ्लड फाइटिंग की जाएगी। जल्द से जल्द जल संसाधन विभाग की टीम हालात को काबू में कर लेगी।

Join us on:

Leave a Comment