एसपी के जनता दरबार में उमड़े फरियादि,150 मामलों की सुनवाई!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय एसपी ऑफिस में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया जहां जिले भर के करीब 150 फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। जिले के अलग-अलग स्थानों से पहुंचे दर्जनों फरियादियों ने जहां घरेलू विवाद और घरेलू हिंसा की शिकायत की वहीं जमीन संबंधी भी अधिकतर मामले पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत के रूप में पहुंचा।एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बेगूसराय के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है जिस वजह से जनता दरबार में लोग अधिक से अधिक शिकायत करने पहुंच रहे हैं और पुलिस फरियादियों की शिकायत सुनकर निष्पादन करने का भी प्रयास भी कर रही है । आज के जनता दरबार में दर्जनों घरेलू हिंसा के साथ जमीन विवाद और कुछ अपराधिक मामले की भी शिकायतें मिली हैं इसको लेकर सभी डीएसपी को निर्देश दिया गया है। जमीन विवाद के मामले को लेकर शनिवार को थाना में आयोजित जनता दरबार में रेफर किया गया है। जनता दरबार में पहुंच रहे शिकायत पर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर उनके समस्याओं का निपटारा कर रही है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment