पेशकार की पत्नी की गोली मारकर हत्या,पति और परिजन घर छोड़ कर फरार!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-


मोतिहारी -पेशकार की पत्नी की गोली मारकर हत्या,पति सहित परिजन घर छोड़ फरार,पुलिस जांच में जुटी

मोतिहारी से एक बड़ी खबर आ रही है ।सिविल कोर्ट के पेशकार की पत्नी की गोली मारकर हत्या।घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है ।घटना के बाद पेशकार के परिजन घर छोड़ फरार बताए जा रहे है ।पुलिस में महिला का शव एक निजी क्लिनिक से किया बरामद ।मृतक महिला के कनपटी में लगी है गोली ।घटना नगर थाना के राजा बाजार के पास की बतायी जा रही है।पुलिस शव को बरामद कर करवाई में जुटी है।
मोतिहारी में सिविल कोर्ट के पेशकार की पत्नी गोली मारकर हत्या से शहर में सनसनी फैल गयी ।गुरुवार सुबह मुहल्ला में जितने मुह उतनी बात लोग दबी जुबान कहने से बाज नही आ रहे ।आसपास के लोगो के अनुसार घटना बुधवार अर्ध रात्रि की बतायी जा रही है ।शव की पहचान सिविल कोर्ट के एडीजे 06 के पेशकार प्रशांत के पत्नी के रूप में कई गयी है ।पेशकार की पत्नी को सर में गोली लगी है ।गोली लगने के बाद पेशकार सहित परिजन निजी क्लिनिक में महिला को भर्ती कराकर फरार बताए जा रहे है ।नगर थाना पुलिस शव को बरामद कर पोस्टार्टम कराने की तैयारी में जुटी है ।वही घटना की गहराई से जांच में जुटी है ।घटना नगर थाना के राजा बाजार की बतायी जा रही है।
सदर डीएसपी ने बताया कि एक महिला का शव निजी क्लिनिक से बरामद किया गया है ।महिला के दाहिने साइड कनपटी में गोली मारी गयी है ।महिला की पहचान न्यायलय पदाधिकारी के पेशकार की पत्नी की बतायी जा रही है ।पेशकार के परिजन घर छोड़ फरार बताए जा रहे है ।पुलिस घटना स्थल की जांच कर कई विन्दुओ पर आसपास के लोगो से पूछताछ में जुटी है ।
बाइट :—-विजय कुमार राय, परिजन।
बाइट :—- अरुण कुमार यादव,सदर डीएसपी।

Join us on:

Leave a Comment