दहेज लोभीयों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या की!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-


नवादा जिले के धमौल ओपी क्षेत्र के बीजू बीघा गांव में दहेजलोभियों ने एक विवाहिता की गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया। जिसके बाद मृतका के मायके वालों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने बेटी के ससुर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका के पिता कादिरगंज ओपी क्षेत्र के घोसतावाँ निवासी उमेश प्रसाद ने बताया कि 3 वर्ष पहले अपनी बेटी अंजली कुमारी की शादी धूमधाम से बीजू बीघा निवासी राजो महतो के पुत्र सुभाष कुमार के साथ किया था। उस समय औकात से अधिक दहेज देकर अपनी बेटी को विदा किए थे। शादी होने के बाद कुछ दिनों तक तो मेरी बेटी ससुराल में हंसी खुशी रही, लेकिन उसके बाद मेरी बेटी के ससुर लगातार 2 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बना रहा था। इसी को लेकर लगातार मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। आज मेरी बेटी को ससुर राजो महतो ने गला दबाकर मेरी बेटी आप की हत्या कर दिया। हत्या को आत्महत्या करार देने के लिए ससुर ने शव को फंदे से लटका दिया।

Join us on:

Leave a Comment