JDU के सचिव बनाये गये डॉ. चंदन कुमार यादव!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया जनता दल यूनाइटेड बिहार के नव गठन में डॉ. चन्दन कुमार यादव को प्रदेश सचिव मनोनीत होने के बाद डॉ. यादव के बिहार के कई जिलों के समर्थकों ने जनता दल यूनाइटेड, बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा जी के पटना आवास पर जा कर प्रदेश अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र दे कर अभिनंदन किया । डॉ यादव के साथ सैंकड़ो कार्यकर्ता आज पटना पहुँच कर जदयू प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया,आभार कार्यक्रम में जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जदयू एक पार्टी नहीं परिवार है और इसके हर एक सदस्य महत्वपूर्ण है साथ हीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आपको जो जिम्मेदारी दी गयी है वो एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि आप इसका सफ़ल निर्वाहन करेंगे और दल को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे ।
डॉ यादव ने पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि हम जनता दल यूनाइटेड, बिहार के विगत 16 वर्षों से पार्टी के सदस्य रह कर बिहार के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के विकासवादी सोच के साथ अनुयाई बन कर चल रहें है और बिहार के विकास में अपना योगदान कर रहा हूँ, विगत 16 वर्षों में पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दिया हमने अपना शतप्रतिशत देने का काम किया है और निरंतर देते रहूँगा और इस बार पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी “प्रदेश सचिव” बना कर दिया है, इसके लिए हम बिहार के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का विशेष आभार व्यक्ति करते है, साथ हीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी, पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष आदरणीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी और पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री वशिष्ठ नारायण सिंह जी के साथ पुरी पार्टी का हृदय से आभार व्यक्त करते है साथ ही यह विश्वास दिलाते है कि जिस विश्वास के साथ हमें पार्टी ने यह जिम्मेदारी दिया है उसका हम शतप्रतिशत निर्वाहन करते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे और अपने आदर्श और नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के हाथों को मजबूत करते हुए उनके संकल्प के अनुरूप बिहार के विकास में योगदान करते रहेंगे ।
इस आभार कार्यक्रम में गोर लाल यादव, रवि कुमार गुप्ता,ज्वाला सिंह यादव,हरेन्द्र यादव,आकाश चंद्रवंशी, नितिन कुमार सिन्हा, राजू पाठक,रवि शंकर कुमार, राकेश यादव, प्रणय चंद्रवंशी,विनय कुशवाहा, निखिल कुमार, साबिर अंसारी, धीरेन्द्र यादव, पिंटू यादव, चन्दन शेखर, दीपू सिंह,अविनाश यादव, पिन्टू कुशवाहा, नीरज शर्मा, जिगरुल्ला खान, सुबोध मौर्य, सागर यादव, विपुल कुमार, पिंटू गुप्ता, मिथलेश यादव, वैकुण्ठ शर्मा, वेंकटेश शर्मा, विनोद दांगी आदि बिहार के कई जिलों से आये सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया और जदयू प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से पूरी पार्टी का आभार व्यक्त किया!

Join us on:

Leave a Comment