पूर्णिया में बिजली विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन!

SHARE:

जेपी मिश्रा की रिपोर्ट :-

पूर्णिया के कला भवन में बिजली विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया . इस मौके पर बिहार सरकार के उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह और सदर विधायक विजय खेमका उपस्थित थे . इस अवसर पर बिजली विभाग द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की वृत्त चित्र के माध्यम से दिखाया गया . मौके पर बिहार सरकार के उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि बिहार अब ऊर्जा के क्षेत्र में न सिर्फ आत्मनिर्भर है बल्कि दूसरे को भी देने में सक्षम है . उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन में काफी बढ़ोतरी हुई है यही कारण है की ना सिर्फ हर घर तक बिजली पहुंची है बल्कि हर खेत तक बिजली पहुंचाने की कवायद की जा रही है .
बाइट — लेसी सिंह, उपभोक्ता संरक्षण मंत्री , बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment