धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
एक बार फिर एक बैंक को बनाया निशाना
बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े ग्रामीण बैंक के गवन्द्रा शाखा में किया लूट ।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है मामला
चार अपराधियो ने बंदूक की नोक पर बैंक से एक लाख दो हज़ार रुपये की कर ली लूट व फायरिंग
करते निकले
चकिया डीएसपी व थाना बैंक पहुंच जांच में जुटे
मोतिहारी में अपराधी रोज नई बडी घटनाओं को
अंजाम दे रहे है और पुलिस दर्शक बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में हत्या
और लूट की कई घटनाएं हुई है लेकिन पुलिस ने एक का भी उद्भेदन करने में
सफल नहीं है। अपराध की नई कडी में आज अपराधियों ने दिनदहाडे चकिया
थाना क्षेत्र में बडी घटना को अंजाम देकर निकल गये। अपराधियों के निकलने
के बाद मौके पर चकिया थाना और चकिया के डीएसपी सदलबल पहूंचे है।
अपराधियों ने उत्तरी गवन्द्रा गांव में अवस्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की
शाखा में हथियार का भय दिखा कर लूट पाट मचाया है। बताया जाता है कि
दो अपाची मोटरसाईकिलों पर सवार चार हथियारबन्द अपराधियों ने घटना को
अंजाम दिया है। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने बैंक के कैशियर के साथ
मारपीट शुरु किया और काउन्टर में रखें रुपयें के साथ साथ सेफ में रखें रुपये
को लूट लिया है। शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि घटना के समय
मध्यानन्तर हुआ था और अपराधियों ने सबसे पहले कैशियर को बंधक बनाकर
और हतियार का भय दिखाकर लूट पाट मचाया। अपराधियों ने काउन्टर और
सेफ में रखें एक लाख दो हजार पाच सौ रुपये की लूट किया है। अपराधियों ने
बैंक से निकलने के दौरान मुख्य गेट पर फायरिंग किया। मालूम हो कि
चकिया बाजार में हुए स्वर्ण दुकानदार से करोडों की हुई लूटकांड में अभी भी पुलिस के हाथ खाली है।
बाइट :—–विकाश कुमार, बैंक कर्मचारी
बाइट :—- सुधांशु कुमार,बैंक मैनेजर




