जमीनी विवाद में भाई की पत्नी और भतीजे को मारी गोली, स्थति नाजुक

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट :-


भोजपुर जिले में एक बार फिर से जमीनी विवाद को लेकर खूनी खेल खेला गया है। खूनी खेल भी अपने ही परिवार के लोगों से खेला गया है। जिसमें चाचा ने भतीजे और भाई की पत्नी को गोली मार दी है ।घटना अगिआंव थाना क्षेत्र के पोसवा गांव की है जहां पर वर्षों से अपने ही परिवार में जमीनी विवाद चला रहा था ,वही आज जमीन बेचने को लेकर चाचा भतीजे में कहासुनी हुआ और चाचा ने छत पर जाकर भतीजा और भाई की पत्नी को गोली मार दिया ।घटना के बाद परिजनों ने घायलों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां दोनों का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है ।हालांकि दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं घटना को लेकर पुलिस ने संबंधित थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है ।घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। घायलों में 22 वर्षीय राजीव कुमार और 56 वर्षीय आशा देवी बताई जा रही है दोनों आपस में मां बेटे हैं।
 बाईट/-परिजन(घायल)

Join us on:

Leave a Comment