रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-
बाढ़
एक ही परिवार के चार लोगों की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत!
बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र के उमानाथ घाट पर नहाने के दौरान एक ही परिवार के चार लोग गंगा में डूब गए। चार लोगो के डूबने से कोहराम मच गया।
मौजूद लोगो ने बताया कि सभी नालंदा जिले के बरबीघा के रहने वाले है, घर में किसी की मृत्यु के बाद गंगा स्नान कर शुद्धि करने आए थे ।
डूबने वालो में मुकेश-48 वर्ष, चंदन-13 वर्ष, सपना-15 वर्ष और आभा-32 वर्ष, बताये जा रहे है।मृतकों में पिता और उसके दो बच्चे है।मौके पर बाढ़ थाना पहुंच कर शव की तलाश में जुटी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा किनारे जो सीढ़ी बनी है उसकी बनावट को लेकर आए दिन डूबने की घटना होती है।इस घटना के बाद लोगो में आक्रोश है।




