अमित कुमार की रिपोर्ट :-
पेट्रोल पंप के पास सिगरेट पीने ओर रोकने के बात पर दो युवक ने पेट्रोल पंप कर्मी पर ताना दिया पिस्टल
पटना के गांधी मैदान पेट्रोल पंप पर हंगामा, सिगरेट पीने पर दो युवक ने पेट्रोल पंप कर्मी पर तान दिया पिस्टल। पिस्टल सर में सटा कर गोली मारने की भी धमकी दी । दोनों युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया. पुलिस मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाने में हो रही है पूछताछ । घटना के बाद पेट्रोल पंप बंद कर दिया गया है.घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए पहुंचे तो सिगरेट पी रहे थे, पेट्रोल पंप कर्मी ने सिगरेट पीने से मना किया और कहा कि सिगरेट पीने से पंप पर आग लगने की संभावना है, इसी पर बाइक सवार दोनों युवक ने पिस्टल निकाल दिया और सर में सटा कर गोली मारने की धमकी देने लगे. हंगामा होने लगा उसके बाद तत्काल में लोग जुटे और भाग रहे दोनों युवक को पकड़ लिया गया और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक भाई को धमकी देने जा रहे थे, पूरा मामला प्रेम प्रसंग था इसी बीच पेट्रोल पंप पर यह घटना घट गई दोनों युवक कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, दोनों बाकरगंज के रहने वाले हैं.




