मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
- सत्याग्रह कार्यक्रम में शामिल होने सैकड़ों कांग्रेसी पटना रवाना *
गया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम् बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देशन में आज पटना के गांधी मैदान में आयोजित सत्याग्रह कार्यक्रम में शामिल होने गया से सैकड़ों कांग्रेसी रवाना हुए।
रवाना होने वाले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, सुरेंद्र मांझी, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार अग्रवाल, सौरव कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील कुमार, बिक्रम सिंह, आदि ने कहा की आज फिर दोबारा ईडी द्वारा बेवजह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी को पूछताछ के लिए बुलाया है, जिसके राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत पटना में भी गांधी मैदान में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह में हजारों, हजार की संख्या में संपूर्ण बिहार से कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता समर्थक शामिल होकर केंद्र की मोदी सरकार के पालतू ईडी के गैरकानूनी तरीके का विरोध करेंगे।
नेताओ ने कहा की त्याग बलिदान की प्रतिमूर्ति श्रीमती सोनिया गांधी जो दो, दो बार देश के प्रधानमंत्री पद को ठोकर मार कर दूसरे को बनवाने का काम किए, जिसे भारत की महान जनता आपार प्यार और सम्मान देती है, उसे राजनीतिक प्रतिशोध एवम् आमजन के बीच बदनाम करने के उद्देश्य से मोदी सरकार सरकार द्वारा परेशान कराया जा रहा है, परंतु श्रीमती सोनिया गांधी इंदिरा गांधी जी की बहु है, वो ना डरी है, नही झुकी है, लड़ी है और लड़ते रहेंगे, सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नही।




