प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में कल से लापता 30 वर्षीय महिला का शव गांव के बाहर तालाब से बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है तालाब किनारे घोघा चुनने के दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह गाहरे पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई, जिसका शव आज बरामद किया गया। बताया जाता है कि छौराही थाना क्षेत्र के ऐजनी पंचायत के बेंगा गांव निवासी रामाश्रय दास की 30 वर्षीय पत्नी पूनम देवी सोमवार की सुबह खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर के बाद भी जब वह नहीं लौटी तो खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। आज उसका शव तालाब किनारे पानी में डूबा हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है घोघा चुनने के दौरान वह डुब गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर छौराही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। महिला की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बाईट- परिजन




