संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार के मुजफ्फरपुर में नेशनल हेल्थ मिशन की राशि का लूट हो रहा है , यह खुलासा गायघाट विधानसभा के राजद विधायक निरंजन राय ने किया है , उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग में इस तरह से पूरे बिहार में लूट चल रहा है बल्कि यह एक बड़ा घोटाला है जिसकी जाँच होनी चाहिये , राजद विधायक निरंजन राय ने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है और विधानसभा अध्यक्ष को भी इस घोटाले की जाँच कराने को लेकर पत्र लिखा है , स्वास्थ्य विभाग में हो रहे इस तरह के घोटालों को लेकर सड़क से सदन तक आवाज़ उठाने का एलान किया है ,,
बाइट निरंजन राय , विधायक , गायघाट विधानसभा




