कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-
बांका( बिहार)—–
बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम अंतर्गत रीडीनेस मॉडल “चहक” के प्रशिक्षकों का जिला स्तरीय पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र 25/07/ 2022 से 29/07/2022 तक आराम हुआ। इस सत्र में कटोरिया, बौंसी, बेलहर, एवं फुल्लीडुमर के स्कूल स्तर के प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण होना है। प्रारंभिक कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों की समझ बढ़ाने के लिए अब हर विद्यालय में चहक अभियान चलेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान के अवधारणा को विकसित किया जाएगा। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर अमरीश रंजन, गोपाल प्रसाद साह एवं कविता कुमारी ने बताया कि गतिविधि आधारित इस प्रशिक्षण के द्वारा बच्चों में विषय से समझ स्पष्ट करने का उद्देश्य से इस प्रशिक्षण की शुरुआत की गई । पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर अरविंद कुमार, मासूम रेजा और गांधी फेलो आस्था एवं स्नेहा FLN में सहयोग कर रहे हैं। साथ-ही-साथ गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।




