अरविंद कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी:– सीबीएसई 10 वीं परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर सुगौली के छात्रों ने अपना पशचम लहराया है।परिणाम घोषित होने के साथ हीं विद्यालय परिवार एवं छात्रों के परिवार में खुशी का माहौल है।सरस्वती विद्या मंदिर सुगौली के शिक्षकों के अनुसार 10वीं के भैया बहन का परीक्षा परिणाम काफी उत्साहवर्धक रहा।जिसमें शत प्रतिशत भैया बहन सफल हुए है।विद्यालय की छात्रा सृष्टि कुमारी 97.8% अंक के साथ सफल होकर विद्यालय व सुगौली सहित जिले का नाम रौशन की है। में ही नहीं बल्कि जिला में प्रथम स्थान लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया है/भैया गुलशन गुप्ता 94.6%. बहन वंदन कुमारी गुप्ता 91.8% . बहन पिंकी गुप्ता 91.8% एवं बहन पुष्पांजलि कुमारी 90%अंक के साथ सफल हुए हैं / कुल 61 छात्रों में 55 छात्रों ने 60% से अधिक अंक हासिल किए।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी सफल छात्रों को धन्यवाद एवं बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय में परीक्षा परिणाम को लेकर काफी हर्षोल्लास रहा।




