स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया बिहार प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी संगठन के अध्यक्ष, गया जिला के एकमात्र जीवित क्रांतिवीर वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह जी के निधन से संपूर्ण बिहार में शोक की लहर दौड़ गई।
आज गया के स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय में कांग्रेस पार्टी एवम् कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में स्व विष्णुदेव नारायण सिंह जी की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
सर्वप्रथम विष्णुदेव नारायण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एक मिनट का मौन रखा गया, तत्पश्चात ईश्वर से प्रार्थना कर इनकी आत्मा को शांति एवम् इनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करे।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की मगध के लाल, बिहार के क्रांतिवीर वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह जी 14 वर्ष के उम्र में अंग्रेजी हुकूमत के दातें खट्टे करने का काम किए थे, इन्होंने टिकारी, गया, में ब्रिटिश सरकार के झंडा लहराने का काम किए थे, स्व सिंह गया , बिहारशरीफ, हजारीबाग में जेल में कई बार बंद रहे। सन 2019 में इन्हे राष्ट्रपति पुरुस्कार से भी नवाजा गया था।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह ने कहा की टिकारी प्रखंड के चितौखर निवासी विष्णुदेव नारायण सिंह जी हम कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता के प्रेरणाश्रोत थे, जिनसे गया जिला के राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता को ऊर्जा मिलते रहती थी, जो इनके मृत्यु के बाद शून्यता आ गई है।
श्रद्धांजलि सभा को विद्या शर्मा, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, सैयद असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, उदय शंकर पालित, बाल्मिकी प्रसाद, जगरूप यादव, जितेंद्र चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, अरुण कुमार पासवान, ब्रजेश राय, आदि ने संबोधित किया।
नेताओ ने एक स्वर से टिकारी अनुमंडल कार्यालय परिसर में इनकी आदम कद प्रतिमा स्थापित करने तथा पंचानपुर टिकारी मार्ग का नामकरण विष्णुदेव नारायण मार्ग करने की मांग राज्य सरकार एवम् स्थानीय प्रशासन से किया।

Join us on:

Leave a Comment