अरविंद कुमार की रिपोर्ट :-
प्रधान शिक्षक दिनबंधू सिंह विद्यालय में खाते में गुटखा
मोतिहारी:–केसरिया प्रखंड अंतर्गत बथना पंचायत स्थित वार्ड नं0-06 के रा0 न0 प्रा0 वि0 बीनटोली में स्थापित विद्यालय जहां काफी अनियमितता सामने आया है।इस विद्यालय में ग्यारह बजे लेट ना बारह बजे भेंट ना वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। वहीं ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ छात्रों प्रधान शिक्षक दिनबंधू सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय ससमय नहीं खुलना, मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी, प्रधान शिक्षक दिनबंधू सिंह के द्वारा विद्यालय के बच्चे से गुटखा मंगा कर विद्यालय में खाना, विद्यालय के रख रखाव में अनियमितता,चापाकल नदारत, शौचालय की हालत खस्ता ऐसी बहुत सी खामीयां विद्यालय में पाया गया।जो शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। इसको लेकर जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिन्दा महतो से कहने पर जांच किया जाएगा जवाब देकर फोन काट देना। विद्यालय के सौंदर्यीकरण व पठन पाठन की कोई चिंता नहीं करना आये दिन प्रखंड के विद्यालय का भ्रमण कर विद्यालय का बीईओ द्वारा जायजा लेने के बाद भी विद्यालय में घोर अनियमितता कही ना कहीं इनके कार्यशैली पर कई प्रश्न उठ रहे हैं। वहीं इस विद्यालय में चौथी कक्षा के छात्र आयुष कुमार ने बताया कि प्रधान शिक्षक दिनबंधू कुमार आते हैं और हमलोगो गुटखा मंगा कर विद्यालय में खाते हैं आधा घंटा बीता और विद्यालय है चले जाते हैं।ऐसे शिक्षक व आये दिन निरिक्षण करने वाले पदाधिकारी को ग्रामीणों ने हटाने की मांग की।इस मौके पर सोनू खां,पंसस फिरोज अंसारी, मीठाई लाल,रमंज्ञा मुखिया,इद्रीश मीयां रामनारायण राय,सहित अन्य लोगों ने एचएम के विरुद्ध नारेबाजी की।




