सीओ और भूमाफिया की मिलीभगत का आरोप, अनशन पर पीड़िता!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में भू माफिया और अंचलाधिकारी से मिलीभगत से जमीन हड़पने और घर नहीं बनाने देने से तंग आकर बखरी थाना क्षेत्र के अकहा गांसव निवासी राम कुमारी देवी ने 10: बजे से डीएम कार्यालय के पास आमरण अनशन भूख हड़ताल पर बैठ गई और 4:00 बजे शाम में आत्मदाह करने की करने की घोषणा की थी पीड़ित महिला राजकुमारी देवी ने बताई मैं अपने जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण करा रही थी इसी दौरान गांव के दबंग भू माफिया मकान पर आकर मुझे मकान बनाने से रोक दिया और मुझे सार्वजनिक स्थल पर मुझे और मेरे परिवार को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे रहे हैं मैं अपनी सुरक्षा और न्याय के लिए बखरी थाना, डीएसपी, एसडीओ डीएम और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में गई सभी जगह कागज पर मुझे न्याय कि भरोसा दिलाया गया लेकिन अब तक मुझे न्याय नहीं मिली अंत में मैं आजिज आकर मैं आज आत्मदाह करने डीएम कार्यालय पहुंची हूं आत्मदाह की सूचना मिलते हैं जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने डिप्टी कलेक्टर सुनैना कुमारी को प्रतिनियुक्त कर धरना स्थल पर भेजा डिप्टी कलेक्टर सुनैना कुमारी ने पीड़िता महिला राम कुमारी देवी से पूरी जानकारी ली और उसे न्याय का भरोसा दिलाया और 1 सप्ताह में उसे न्याय दिलाने की आश्वासन देकर उसे जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया गया

बाईट रामकुमारी देवी पीड़ित महिला
बाईट सुनैना कुमारी डिप्टी कलेक्टर

Join us on:

Leave a Comment