गया के कोंग्रेसीयों का पटना में ईडी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

  • पटना में ईडी के गैरकानूनी कार्य के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का विशाल आक्रोश मार्च निकला *
    गया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुशार आज दिनांक 21 जुलाई 2022 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में विशाल आक्रोश मार्च पटना गांधी मैदान के उतरी, पूर्वी छोर पर अवस्थित कारगिल चौक से निकाला जो गांधी मैदान के चारो ओर घूमते हुए ईडी कार्यालय पहुंचा , जहां कार्यालय के मुख्य द्वार बंद रहने के कारण मुख्य द्वार से विस्कोमन तक मार्च में शामिल संपूर्ण बिहार के हजारों, हजार कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, समर्थक सड़क पर घंटो धरना पर बैठ कर मोदी सरकार, के खिलाफ नारेबाजी किए।
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की आज के इस विशाल आकोश मार्च का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा मदन मोहन झा, बिहार विधान सभा में कांग्रेस पार्टनके नेता अजीत शर्मा,पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा शकील अहमद खान, पूर्व मंत्री बिहार सरकार अवधेश कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज, कौकव कादिरी, विधायक राजेश राम, संजय मिश्रा, प्रतिमा कुमारी, आनंद शंकर, कुमार आशीष, पूर्व विधायक मो खान अली, रवींद्र मिश्रा आदि कर रहे थे।
    कारगिल चौक से दस हजार से ज्यादा की संख्या में कांग्रेस पार्टी के राज्य के कोने, कोने से आए नेता कार्यकर्ता अपने, अपने हाथो में झंडा, सलोगन की तख्तियां, बैनर लिए, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के गगनभेदी नारो को बुलंद करते हुए मोदी सरकार को कोश रहे थे।
    जब, जब मोदी डरते है, ईडी, सीबीआई को आगे करते है, नारा सभी के मुख में आम बना हुआ था।
    त्याग बलिदान की प्रतिमूर्ति श्रीमती सोनिया गांधी आप संघर्ष करे पूरा देश की आम आवाम आपके साथ है। ना डरेंगे नाही झुकेंगे, लड़े है और लड़ेंगे आदि नारो को लगातार उपस्थित जनसमूह बुलंद करते रहे। बाद में पुलिस ने सभी नेताओ को हिरासत में लेकर स्थानीय गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा स्थल प्रांगण को अस्थाई कैंप बना कर हिरासत में रखा गया।
    बिहार प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, सी एल पी लीडर सहित सहित सभी वरिष्ठ नेतागण मीडिया एवम् उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
    आक्रोश मार्च में गया से हजारों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता समर्थक शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment