कारगिल दिवस पर शहीद को NCC ने किया श्रद्धा सुमन समर्पित!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

कारगिल शहीद दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत रामदयालु सिंह कॉलेज प्रांगण में 1999 में हुए कारगिल युद्ध में शहीद मद्देनजर अमर जवान वार मेमोरियल का एनसीसी ग्रुप 32 बिहार बटालियन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत कुढ़नी प्रखंड के माधोपुर सुस्ता गांव निवासी सेना मेडल प्राप्त शहीद प्रमोद के योगदान को याद किया गया और उनकी माँ,परिजन,उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, ग्रुप कमांडर कर्नल शैलेंद्र कुमार शर्मा, कर्नल अशोक कुमार सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

इस अवसर पर 151 इन्फेंट्री जाट रेजीमेंट द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें बढ़-चढ़कर एनसीसी और स्कूल कॉलेज के छात्रों ने जानकारी हासिल की

इस अवसर पर शहीद प्रमोद की भाव विह्वल मां दौलती देवी ने कहा कि मुझे अपने पुत्र पर गर्व है जो देश के काम आया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने अपनी लिखित कविता से उदबोधन करने के बाद बताया कि सेना मेडल प्राप्त शहीद प्रमोद के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है युवाओं को इन से प्रेरणा लेकर देश सेवा में शत प्रतिशत योगदान देना चाहिए

बाइट:-दौलती देवी,शहीद प्रमोद की मां

बाइट:- आशुतोष दिवेदी, उप विकास आयुक्त मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment