प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में निजी अस्पताल में कार्यरत एक नर्स का किराए के मकान में संदिग्ध अवस्था में किचन में लटका हुआ शव बरामद किया गया है, हालांकि मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार की है। बताया जाता है कि नीमा चांदपुरा की रहने वाले कमल सहनी की शादी 2014 में परिहारा की पूजा कुमारी के साथ हुई थी। फिलवक्त पूजा कुमारी एक साल से बखरी बाजार में किराए के मकान में रहकर प्राइवेट अस्पताल में नर्स का काम करती थी। आज दोपहर बाद पूजा कुमारी का शव किचन में भिंडीलेटर से लटके अवस्था में बरामद किया गया है। घटना की सूचना पर पूजा कुमारी के मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे और उसके पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतिका के परिजनों का आरोप है कि 1 सप्ताह पूर्व भी पति से विवाद हुआ था, उसका पति और अन्य परिजनों के द्वारा है उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना पर बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। पूजा की मौत के बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे हैं और सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
बाईट- परिजन
बाईट- परिजन




