ईलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद जमकर बवाल!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर में मरीज की मौत पर बवाल:सड़क दुर्घटना में घायल होने पर प्राइवेट क्लिनिक में कराया था भर्ती, इलाज के दौरान तोड़ दिया दम ,,

मुजफ्फरपुर में मरीज की मौत पर बवाल:सड़क दुर्घटना में घायल होने पर प्राइवेट क्लिनिक में कराया था भर्ती, इलाज के दौरान तोड़ दिया दम ,,

मरीज की मौत पर रोते बिलखते परिजन।

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के नीम चौक के पास एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान एक किशोर की गुरुवार को मौत हो गई। घटना से आक्रोशित होकर परिजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आक्रोश देखकर डॉक्टर समेत अन्य कर्मी मौके से फरार हो गए। क्लिनिक में तोड़फोड़ भी की गई। जमकर हंगामा और बवाल की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेश रंजन दलबल के साथ पहुंचे। आक्रोशितों को समझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया गया। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण केसरिया थाना के दिलावरपुर निवासी कवींद्र दास के 16 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस से भी खूब हुई नोकझोंक
इसके बाद पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कोशिश की। लेकिन, परिजन ने डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर जमकर विरोध किया। स्थानीय कुछ लोगों के काफी समझाने के बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानेदार राजेश रंजन ने बताया कि परिजन जो भी आवेदन देंगे। उसी आधार पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बाइक से हुई थी जोरदार टक्कर
मृतक के परिजन छट्टू दास ने बताया कि केसरिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर में दो बाइकों की टक्कर हो गई थी। इसमे संदीप गम्भीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद गांव के ही एक युवक ने नीम चौक स्थित GSB हॉस्पिटल में उसे भर्ती करा दिया। डॉक्टर ने देखने के बाद 10 हजार रुपये एडवांस जमा करा लिए और कहा कि ठीक हो जाएगा। चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद उसे 5600 रुपए का कई इंजेक्शन भी दिया गया। उनलोगों से करीब 20 हजार रुपये से अधिक ऐंठ लिए गए और अंत मे कहा कि उसे यहां से ले जाईये। जब वे लोग मरीज को उठाने गए तो वह मर चुका था। इसी से सभी लोग आक्रोशित हो उठे। इधर, घटना के बाद डॉक्टर समेत सभी कर्मी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

बाइट

Join us on:

Leave a Comment