करोड़ों का गबन कर सीएसपी संचालक फरार, प्रदर्शन!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बीघा गांव में करोड़ों का गबन कर सीएसपी संचालक फरार, किया गया प्रदर्शन

एंकर–दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बीघा गांव में सीएसपी संचालक राजो केवट ग्राहकों का करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया जिसके विरोध में आज बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर स्थित इलाहाबाद बैंक के मेन ब्रांच के पास राना बीघा ग्राहक सेवा केंद्र के ग्राहकों ने जोरदार प्रदर्शन किया और उक्त बातों की जानकारी देते हुए ग्राहक सेवा केंद्र के ग्राहक महावीर केवट ने कहा के सीएसपी संचालक सभी लोगों से पैसा लेकर पैसा जमा करने के बजाए अपने हाथ से खाते में लिख दिया करता था कुल मिलाकर उन्होंने इसी तरह लगभग 5 करोड़ रुपए का गबन कर फरार हो गया है इस संबंध में दीपनगर थाना अध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने बताया कि मुझे जैसे ही उक्त बातों की जानकारी मिली मैं अपने दल बल के साथ राणा बीघा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में छापामारी करते हुए कंप्यूटर , नोटबुक समेत तमाम कागजात को जब्त कर लिया । साथ ही साथ ग्राहक सेवा केंद्र को भी सील कर दिया गया वही फरार सीएसपी संचालक राजू केवट की गिरफ्तारी के लिए निरंतर छापामारी जारी है उन्होंने बताया कि फरार सीएसपी संचालक को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

बाइट।ठगी के शिकार ग्राहक
बाइट।ठगी के शिकार महिला

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment