नूपुर की हत्या के लिये पाकिस्तान से आया युवक दबोचा गया!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

हत्या से पहले अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाना चाहता था
श्रीगंगानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ जवानों ने पकड़ा

श्रीगंगानगर : भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की हत्या करने का खौफनाक प्लान के साथ पाकिस्तान से एक घुसपैठिया भारत पहुंचा था। जिसे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दबोच लिया था। 24 वर्षीय इस शख्स की पहचान रिजवान अशरफ के तौर पर हुई थी। यह जानकारी मिली थी कि यह शख्स हिंदूमलकोट सेक्टर में खखां चेक पोस्ट से देश की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। पाकिस्तान में पंजाब के मंडी बहाव बीन के रहने वाले अशरफ के बारे में अब एक-एक कर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अशरफ के भारत में घुसने के पीछे की मंशा बेहद खौफनाक थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएफ की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह घुसपैठिया नूपुर शर्मा की हत्या करना चाहता था। पैगम्बर मोहम्मद को लेकर नूपुर शर्मा द्वारा दिये गये बयान से अशरफ आहत था। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि वह भारत में घुसने के बाद श्रीगंगानगर से अजमेर दरगाह जाना चाहता था। यहां चादर चढ़ाने के बाद उसने नूपुर शर्मा की हत्या का प्लान बनाया था। 8वीं क्लास तक पढ़ा अशरफ उर्दू, पंजाबी और हिंदी भाषा जानता है। हालांकि, उसके पास से कोई हथियार नहीं मिले हैं।

Join us on:

Leave a Comment