नीरज कुमार की रिपोर्ट :-
सीआईएसएफ कांस्टेबल निधि ने बिहार दरोगा की परीक्षा में पाई सफलता,ग्रामीणों में खुशी की लहर।
बरौनी
ईमानदारी से किया गया प्रयास हमेशा सफल होता है।ऐसा ही कर दिखाया है तेघरा प्रखण्ड अंतर्गत बरौनी एक पंचायत के वार्ड दस निवासी राजेश कुमार मनटुन एवं रीना कुमारी की एकलौती बेटी एवं वर्तमान आगरा सीआईएसएफ कांस्टेबल पद पर कार्यरत निधि कुमारी ने बिहार दरोगा में चयनित हो अपने माता पिता और गांव को गौरवान्वित किया है।बरौनी ग्रामीण क्लब के संयोजक संजीव कुमार मुन्ना ने बताया कि एक फुटबाॅल खिलाड़ी और छात्रा के रूप में निधि बचपन से ही काफी मेहनती, लगनशील और अनुशासित थी।निधि ने मैट्रिक तक की शिक्षा बरौनी गांव के ही जेके उच्च विद्यालय से ग्रहणकी एवं ग्रेजुएशन की शिक्षा तेयाय काॅलेज से।निधि का बचपन से ही देश सेवा की चाहत ने पहले उसे सीआईएसएफ कांस्टेबल में और अब बिहार दरोगा में चयन का रास्ता दिया।निधि अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को देती है।वहीं निधि की सफलता पर पूरे बरौनी गांव एवं ग्रामीण क्लब के सदस्यों व खेलप्रेमियों में हर्ष का माहौल है।मौके पर संयोजक संजीव कुमार मुन्ना,मुखिया पंकज कुमार राधे राधे,पंचायत समिति सदस्य ज्योति कुमार,भाजपा नेता सुभाष प्रसाद सिंह,राहुल कुमार टुल्लु,भोला प्रसाद सिंह,श्रीदेव सिंह,रामरतन सिंह,राहुल अमित,कर्मवीर,अरूण सिंह ने निधि को बधाई दी।




