नीरज कुमार की रिपोर्ट :-
बरौनी गढ़हरा के रेलकर्मियों की समस्याओं का निदान के लिए यूनियन आवाज बुलंद करेगा-त्रिवेदी
बरौनी
सोमवार को सोनपुर मंडल से बरौनी पहुंचने पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल मंत्री सतीश चंद्र त्रिवेदी का बरौनी स्टेशन पर फूल रेल कर्मियों ने मालाओं से भव्य स्वागत किया।वहीं उन्होंने अपने यूनियन पदाधिकारी को सम्बोधित करते हुए कहा बरौनी गढ़हरा के रेलकर्मियों के समस्यों को रेल प्रशासन जल्द दूर करे।अन्यथा यूनियन चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा।शाखा मंत्री जीवानन्द मिश्र ने कहा कि विगत दिनों बिजली,पानी की समस्याओं को लेकर जो बैठक की गई थी उसको संज्ञान लेते हुए विगत दिनों वरिष्ठ मंडल विधुत अभियान सामान्य सोनपुर से आकर यूनियन पदाधिकारी के साथ बैठक किये।जिन समस्याओं में सुधार हुए है।लेकिन संतोषजनक कार्य नहीं होने से रेल कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।अन्य वक्ताओं ने कहा कि रेल कर्मचारियों के मूलभूत सुविधाओं में जैसे बकाया यात्रा भत्ता,रात्रि कालीन ड्यूटी भत्ता, चिल्ड्रेन शिक्षा भत्ता,ड्रेस भत्ता के अलावे एमएसीपी का लाभ समय से नहीं मिल पाने की बात कही।वहीं काॅलोनी की सड़क का मरम्मत, आवास का जर्जर हालत,शौचलय टंकी का निर्माण,नाला का निर्माण, बरौनी कॉलोनियों में वर्षा से जल जमाव की समस्या का निजात,रेलवे हॉस्पिटल में दवा की किल्लत आदि मांगों को मंडल मंत्री ने गंभीरता से सुना।और इसे मंडल रेल प्रबंधक से बात करके अविलम्ब सुधार की बात कही।मौके पर यूनियन पदाधिकारियों में मनीष कुमार,रमेश कुमार,विकास सिन्हा,शशिकान्त पासवान,शिवजी कुमार,भोला,नीरज रंजन,मो आफताब आलम,विनोद कुमार सिंह,चंदन कुमार,संजय कुमार मल्लिक,नागमणि पासवान,प्रांजल शर्मा आदि उपस्थित थे।



