स्कूल के मुद्दे पर वरिष्ठ नागरिकों ने रेलवे बोर्ड के निर्णय को सराहा।

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट :-

बरौनी

रेलवे पेंसनर्स संगठन शाखा गढ़हरा ने रेलवे स्कूलों को पुनः संचालित करने की संशोधित पत्र जारी किए जाने पर सराहना किया।रविवार को पूर्व मध्य रेल के जोनल सहायक सचिव लालबहादुर महतो ने कहा कि इससे गढ़हरा का रेलवे इंटर काँलेज भी खुल सकता है।उन्होंने कहा कि गढ़हरा के पूर्वजों ने रेलवे को अपनी जमीन देकर अपने वंशज को शिक्षित करने का माध्यम बनाया।सरकार को इस बात पर चिंतन करना चाहिए।उन्होंने बिहार सरकार को अपने अधीन लेकर संचालित करने की मांग किया।उन्होंने कहा कि बड़ी घनी आबादी वाले गढ़हरा में एक भी उच्च विद्यालय नहीं होना दुख की बात है।उन्होंने कहा कि विद्यालय खुलने तक संघर्ष जारी रहेगा।बैठक में मंडल व जोनल स्तरीय वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा किया।मौके पर अध्यक्ष सागर राय, शिव कुमार साह,दोरिक पासवान,राम आशीष पासवान,चंद्र शेखर सिंह आदि ने विचार रखे।

Join us on:

Leave a Comment