मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
गया मगध विश्वविद्यालय के कुलपति सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रष्टाचार एवम् लेट_ लतीफी के कारण जो डिग्री 3 साल में पूरी हो जानी चाहिए वो 6 सालो में भी पूरी नहीं हो रही है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, सैयद असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, श्रवण पासवान, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र मांझी, बाल्मिकी प्रसाद, जागरुप यादव, जितेंद्र चौधरी आदि ने कहा की मगध विश्वविद्यालय के भ्रष्टाचारी घोटालेबाज कुलपति, राजभवन तथा राज्य सरकार की गलती के कारण आखिर कब तक मगध विश्वविद्यालय के छात्र, छात्राओं का शोषण होता रहेगा, कब तक ये मानसिक तनाव से जूझते रहेंगे,इनके भविष्य के साथ कब तक खिलवाड़ होता रहेगा ?
नेताओ ने कहा सभी छात्र संगठनों द्वारा लगातार आंदोलन के बाबजूद ना तो राजभवन नाही राज्य सरकार के कान पर जूं तक रेंग रही है। इधर उन्नीस दिनों से इंकलाब छात्र संगठन के सदस्य लगातार धरना, प्रदर्शन दिन रात जारी रखे हुए है, जिसे भाजपा, जदयू को छोड़ सभी राजनीतिक दलों के नेताओ, कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है। इनके द्वारा अब तालाबंदी एवम् भूख हड़ताल की भी घोषणा की गई है।
नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी आज से मगध विश्वविद्यालय के छह लाख छात्रों के भविष्य के लिए #mu_result_do का ट्रेंड सोशल मीडिया पर चला कर राज्य सरकार एवम् राजभवन से अविलंब लंबित परीक्षाफल घोषित कराने एवम् परीक्षा शुरू कराने की हेतु आवाज बुलंद किया है।
नेताओ ने मगध विश्वविद्यालय के 2016_19, 2017_ 20, 2018_ 21, एवम् 2019_ 22 के लगभ छह लाख छात्र, छात्राओं से आग्रह किया है की आप अपने भविष्य के लिए महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल एवम् मुख्यमंत्री को एक सप्ताह के अंदर छह लाख पत्र लिखने, ई मेल तथा ट्विट करने का भी काम जरूर करे।




