पटना- खाजेकलां थाना ने शराब माफिया को बाईक, बियर सहित दबोचा!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पटना सिटी। राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद पटना में अवैध शराब का कारोबार धरल्ले से जारी है। ताजा मामला पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घसियारी गली से बाइक सवार शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने उसके पास से 17 पीस केन बियर बरामद किया है। वही पुलिस गिरफ्तार कारोबारी की पहचान छोटी बाजार निवासी राजा कुमार के रूप में किया है। फिलहाल पुलिस कारोबारी की बाइक को जब्त कर उससे कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है।

बाइट:- शिवनाथ शर्मा, एसआई खाजेकलां थाना।

Join us on:

Leave a Comment