यूट्यूब देखकर छापते थे जाली नोट, 4 गिरफ्तार, 8 लाख के जाली नोट जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट :- अरविंद कुमार :-

एक तरफ डिजिटल इंडिया सरकार के लिये एक वरदान की तरह साबित हो रही है तो दूसरी तरह यह एक अभिशाप की तरह दिख रहा है क्योंकि यूट्यूब देख कर लोग अब देशद्रोह का कार्य कर रहे हैं ।
जिसका खुलासा मोतिहारी पुलिस ने की है ।

मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों ने बताया कि ये लोग यूट्यूब पर वीडियो देख कर जाली नोट की छपाई करते थे ।

जी हां इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहाँ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है ।
पुलिस ने 8 लाख रुपए के जाली नोट के साथ 4 तस्करो को गिरफ्तार कि है । ये गिरफ़्तारी मोतिहारी शहर के छतौनी थाना क्षेत्र के गुप्ता होटल के पास से हुई है जिसमे पुलिस ने 8 लाख के जाली नोट के साथ रुपए छापने वाले प्रिंटर मशीन को भी जब्त किया है ।
बताया जाता है कि पुलिस को सुचना मिली की कुछ तस्कर भारी मात्रा में भारतीय करेंसी के रूप में जाली नॉट को डिलीवरी करने छतौनी पहुच रहे हैं जिसके बाद मोतिहारी एसपी डॉ कुमार आशीष के आदेश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसके बाद टीम द्वारा छपेमारी की गई जिसमें पुलिस ने 4 लोगो को गिरफ्तार किया साथ पुलिस 8 लाख के जाली नोट भी जब्द किया साथ ही पुलिस ने इस मामले में चार लोगो को गिरफ्तार भी किया है गिरफ्तार तस्करो के पास से से पुलिस ने एक नोट छापने कि मसीन एक कट्टा व् कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है ।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि ये तस्कर यूट्यूब के माध्यम से नॉट की छपाई करने सीखे और नॉट छापकर 2 लॉक ओरिजनल कैरेंसी के बदले 5 लाख के जाली नोट देते थे और इस खेल का मास्टर माइंड संदीप सहनी है जो फ़िलहाल पुलिस गिरफ्त में है । गिरफ्तार राजेश कुमार जो पिपरा बाजार का है उसी के कैफे में नोटों की छपाई होती थी पुलिस ने राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही इस कारनामे में लाइनर का काम करने वाले दीपक व् सुबोध को भी गिरफ्तार किया है जो शिवहर जिले का रहने वाला बताया जाता है ।
पुलिस इस कार्यवाई को बड़ी सफलता इस लिये मान रही है क्योंकि बिहार में तीसरी दफे इतने मोठे तौर पर जाली नोट जब्त किए गए है साथ में गिरफ्तारी भी हुई है ।

बाईट— डॉ कुमार आशीष — एसपी मोतिहारी

Join us on:

Leave a Comment