6 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या कर शव पानी के गड्ढे में फेंका!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में अपहरण हत्या एक आम बात हो गई है आए दिन अपराधिक घटना में काफी वृद्धि हुई है अब अपराधी मासूम को भी नहीं बक्श रहे हे हत्यारा एक 6 वर्षीय मासूम की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत गांव की है । बताया जाता है कि कुसमहौत गांव निवासी दामोदर सदा का 6 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार गुरुवार की शाम 4 बजे खेलने के लिए निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर वापस नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन शुरू की है लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका । अंकुश के काफी देर तक खोजबीन के दौरान परिजन घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में खोजने गए तो उसका शव बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि उसकी गला दबाकर और दोनों आंख में चाकू मारकर हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंका गया है। घटना की सूचना पर नीमाचांदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों ने किसी से कोई विवाद की बात से इनकार किया है अब पुलिस जांच में ही स्पष्ट होगा कि अंकुश की हत्या किसने और क्यों की है। अंकुश की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बाईट- दामोदर सदा, मृतक

Join us on:

Leave a Comment