आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट:-
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर आरा।
माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर आरा श्री ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में दिनांक 14 जुलाई, 2022 को विभिन्न न्यायालय में लंबित विभागीय वाद के पदाधिकारियों के साथ आगामी दिनांक 13 अगस्त, 2022 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विचार विमर्श करना एवं अधिक से अधिक सुलहनिय वादों का निष्पादन हो सके इस पर चर्चा करना था। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री मिथिलेश कुमार ने कार्यपालक विभाग से आए हुए सभी पदाधिकारियों से विभागीय वाद का अधिक से अधिक निष्पादन हेतु इसका प्रचार प्रसार हो इस पर भी जोर दिया गया साथ ही आमजन से यह अपील किया है कि विद्युत वाद से संबंधित वाद कारी जिनका वाद न्यायालय में विद्युत फाइन जमा करने के बाद भी लंबित है और मात्र कुछ दण्ड राशि के कारण वाद चल रहा है उनके द्वारा दण्ड राशि जमा करने से वाद का निष्पादन सुलह के आधार पर हो जाता है परंतु वादकारी को इसकी जानकारी नहीं होती जिसके कारण वाद वर्षों तक चलते रहता है। साथ ही वैसे विद्युत वाद जो अभी-अभी न्यायालय में आया है और अभियुक्त उस वाद में दण्ड राशि जमा कर समझौता करना चाहते हो उन्हें बेल लेने की भी आवश्यकता नहीं है वैसी परिस्थिति में वाद कारी एक बार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में जरूर संपर्क स्थापित करें ताकि उन्हें उचित परामर्श के साथ उनके वाद का निष्पादन सुलह के आधार पर किया जा सके। इस बैठक में कमेटी के सदस्य अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टदश श्री मनोज कुमार तिवारी, मिस सोनल विश्वास, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के साथ खनन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, आरा, पिरो, जगदीशपुर, श्रम विभाग, वन विभाग, भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड के पदाधिकारीगण मौजूद थे।




