ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
गुरु पूर्णिमा के मौके पर बिहार थाना क्षेत्र इलाके से लंगोट जुलूस निकाला गया। जिसमें बिहार थाना लहेरी थाना सोहसराय थाना दीपनगर थाना के अलावा एसडीओ कुमार अनुराग डीएसपी विधि व्यवस्था डीएसपी सदर समेत कई थाना पुलिस की टीम ने शिरकत की। इस दौरान बिहार थाना से सर पर थाल लेकर लंगोट जुलूस के लिए पुलिस की टीम बाबा मणिराम अखाड़ा की ओर रवाना हो गई। गौरतलब है कि बाबा मणिराम के समाधि पर सबसे पहले प्रशासन के द्वारा ही लंगोट चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। यह मेला 7 दिनों तक चलता है।जिसमें कई विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा बाबा मणिराम के समाधि पर लगोंट चढ़ाया जाता है। इस लंगोट मेला में बिहार के अलावे बंगाल कोलकाता उड़ीसा समेत कोने-कोने से श्रद्धालु आकर बाबा की समाधि पर लंगोट चढ़ाकर अपनी मन्नतें मांगते हैं और उनकी मन्नते पूरी नहीं होती है। इस दौरान एसडीओ कुमार अनुराग ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे लोग खुशहाल और एक साथ रहकर आपसी मिल्लत बनाए रखें सुख समृद्धि के साथ इलाके का विकास हो बाबा से हम यही दुआ मांगते हैं।
बाइट।कुमार अनुराग एसडीओ
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




