शांति और प्रेम से मनाया गया बकरीद

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट!

तेघड़ा,बरौनी,बारो,गढ़हरा के विभिन्न क्षेत्रों में शांति,प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद पर्व।

लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण दो साल बाद आदा किया बकरीद का नमाज।

बरौनी

मुस्लिम समुदाय का खास त्योहार में से एक त्योहार ईद उल अजहा बकरीद पर्व तेघड़ा,बरौनी,बारो, गढ़हरा के विभिन्न क्षेत्रों में शांति, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया गया।वहीं गढ़हरा,बारो, बरौनी के विभिन्न मस्जिदों में लोगों ने सुबह बकरीद की नमाज अदा की और एक दुसरे को पर्व की बधाई दिया।इस त्यौहार को इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार आखिरी महीने के 10वीं तारीख को ईद उल अजहा (बकरीद ) के रूप में मनाया जाता है।ईद उल अजहा पर कुर्बानी दी जाती है यह एक जरिया है जिसे बंदा अपने अल्लाह की रजा को हासिल करने के लिए कुर्बानी के रूप में करते हैं।लेकिन अगर कुर्बानी मैं दिखावा या तकब्बुर आ जाए तो वह अल्लाह को नापसंद है।वहीं पूरे दिन लोग आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से इस त्यौहार को मनाया।वहीं बरौनी नगर परिषद के जमा मस्जिद बरौनी,पुरानी ईदगाह बरौनी,नई ईदगाह गंज,बरौनी अन्य स्थानों पर सुबह कोरोना संक्रमण के कारण दो साल बाद बकरीद की नमाज अदा की गई।वहीं नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।लोगों ने कब्रिस्तान जाकर अपने महरुमीन के लिए दुआ किया।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार,डीएसपी ओम प्रकाश के निर्देश पर मजिस्ट्रेट के साथ चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात दिखी।वहीं स्थानीय समाजसेवियों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारे बनाने की अपील की।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार चौधरी,मंजूर आलम,जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो,डाॅ संजीव भारती,सिकंदर अली,मो महमूद ने लोगों से प्रेम,भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाने की अपील के साथ बधाई दिया।

Join us on:

Leave a Comment