धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-
शनिवार को आईट्रेट इंफो कुशल युवा केंद्र (बिहार सरकार द्वारा संचालित) द्वारा सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से किया गया, तत्तपश्चात जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्व शिंजो आबे के निधन पर सभी ने 1 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रोहित आनंद जी को संस्थान के निदेशक बीजय आनंद ने शाल देकर एवं निदेशिका चंदना चौधरी ने पौधा देकर सम्मानित किया। अतिथि श्री सौरव सुमन (District Skill Expert) को बीजय आनंद ने एवं अतिथि विश्वजीत कुमार एवं विवेक कुमार (District Skill Manager) को प्रशिक्षक प्रियंका कुमारी ने पौधा देकर सम्मानित किया।
सभी अतिथियों द्वारा लगभग 30 बच्चों को KYP का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया एवं अपने बैच में टॉप करने वाली प्रियंका कुमारी एवं रिया कुमारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मौके पर KYP कर नौकरी पाने वाले या अपना व्यवसाय करने वाले विद्यार्थियों गोपाल कुमार, प्रियंका कुमारी, तनीशा कुमारी, अजीत कुमार, संतोष कुमार सिंह, सिमरन कुमारी एवं स्नेहा सिंह को भी मोमेंटो देकर पुरस्कृत भी किया गया।
मुख्य अतिथि श्री रोहित आनंद ने सभी को शुभकामनाये देते हुए सभी नौकरी या स्वरोजगार करने वाले युवाओं के प्रति खुशी जाहिर की। अतिथि श्री सौरभ सुमन ने सभी युवाओं से आग्रह किया वे सभी NCS पोर्टल पर अपना नाम जरूर रजिस्टर करें ताकि जब कभी भी कहीं नयी बहाली निकले या जॉब कैम्प लगे तो उन्हें सूचना मिलती रहे। और अपना मोबाइल एवं ईमेल हमेशा उसपर अपडेट रखें ताकि कोई सुनहरा मौका छूट ना जाए।
अंत में सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। ईशा कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर KYP कर रहे सैकड़ों छात्र एवं अभिभावक मौजूद थे।




