बिहार राज्य सब जूनियर बैडमिंटन ओपन प्रतियोगिता का आयोजन!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय में बिहार बैडमिंटन संघ की ओर से बेगूसराय जिला बैडमिंटन संघ (Ad Hoc Committee) के द्वारा “बिहार राज्य सब जूनियर बैडमिंटन ओपन प्रतियोगिता-2022” का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उदघाटन बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव कृषणानंद जायसवाल के देखरेख में किया जाऐगा। बेगूसराय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉक्टर रंजन चौधरी ने बताया कि 11 जुलाई से 14 जुलाई तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक बालक एवं बालिकाएं एकल एवं युगल मुकाबलों में भाग लेंगे। नवोदित खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर 13 एवं अंडर 15 के बालक एवं बालिकाओं के मैच आयोजित किए जाएंगे। बेगूसराय की तरफ से मृनाल सिंह, जयंती सिंह, अर्जुन बैनर्जी, सबल कुमार, मेधा पाडें एवं रिशित पाडें प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। आयोजन समिति में संजय सिन्हा, यशवंत कुमार, प्रदीप कुमार , मनीष कुमार एवं अन्य को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वाइट डॉक्टर रंजन चौधरी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें