शार्ट सर्किट से लगी आग में भारी नुकसान!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट:-

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज गांगटी मोहल्ले में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज गंगटी मोहल्ले के रहने वाले अनिल यादव के घर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वही घर में ही खड़ी दो बकरी भी आग की चपेट में आकर जल गई। वही पीड़ित का कहना है कि घर में रखे रूपए पैसे सहित अनाज और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें