बकरीद को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट:-

बकरीद को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

बकरीद को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया ताकि असामाजिक तत्व और अपराधियों में पुलिसिंग का भय बना रहे।बकरीद शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन से सार्जेंट मेजर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाली गई। जिसमें एसएसबी, सीआईटी और जिला पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च में हिस्सा लिया। पुलिस लाइन से निकलकर फ्लैग मार्च शहरी क्षेत्र होते हुए नाथनगर, अलीगंज, जगदीशपुर से घूमते हुए पुलिस लाइन आकर समाप्त हुआ। इस दौरान बकरीद पर्व शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर लोगों से अपील की गई।

Join us on:

Leave a Comment