गार्ड में कार्यरत सेवानिवृत सैनिकों का जमकर हंगामा!

SHARE:

Nilambuj kumar jha :-

भागलपुर के जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में रिटायर्ड सैनिकों ने किया जमकर हंगामा

भागलपुर के जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में रिटायर्ड सैनिकों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न शाखाओं में गार्ड के पद पर भूतपूर्व सैनिकों के नियमित भर्ती को लेकर कार्यालय से सूची की मांग की गई थी। जिसमें 2013 से दो हजार अट्ठारह तक की सूची कार्यालय की ओर से भेजी जा रही थी। जिसका भूतपूर्व सैनिकों ने विरोध किया और कार्यालय में जमकर हंगामा किया। सैनिकों का कहना है कि 2022 तक की सूची भेजी जाए। जिस पर कार्यालय के पदाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों की बात मानते हुए अभी तक की सूची विभाग को भेजने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सैनिक शांत हुए और हंगामा शांत हुआ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें