मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
गया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मगध विश्वविद्यालय बोधगया द्वारा आपके 74 वें स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन कराया गया। इस कार्यक्रम में मगध विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र कल्याण अध्यक्ष सत्यरतन कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित,विश्वविद्यालय हित एवं छात्र-छात्राओ कि समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ कई अन्य ऊर्जावान भी कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एक नई रोशनी देने की काम करती है आज विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता अपने कार्यो के माध्यम से समाज के कई महत्वपूर्ण पदों पर स्थापित है जब सेना को खून की आवश्यकता होती है अभाविप भी आगे बढ़कर देश सेवा करते हुए रक्तदान उपलब्ध कराती है जब पर्यावरण की समस्या उत्पन्न होता है तो अभाविप आगे आ कर वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम चलाकर पर्यावरण को बचाने का कार्य करती है। वही पूरी दुनिया कोरोना काल में सोई हुई थी तो अभाविप के कार्यकर्ता आरोग्य मिशन अभियान चलाकर लोगों के लिए जीवन बचाने हेतु कोरोना की जांच कर रही थी
। अभाविप के कार्यकर्ताओं को जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है अभाविप का 74 वर्षों का इतिहास गौरवान्वित।
वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता देवेश दुबे ने बताया कि अभाविप के 74 वर्षों का इतिहास स्वर्ण अक्षरों से जाना जाता है हमारे कार्यकर्ता इस मातृभूमि को बचाने हेतु कई बड़े बलिदान दिए हैं जब कश्मीर में भारत माता के टुकड़े के नारे लगते थे तो अभाविप के कार्यकर्ता आगे आकर कश्मीर के लाल किले पर झंडे फहराने का कार्य किए, शिक्षा की बात हो तो दिल्ली में लाखों कार्यकर्ताओं ने बिहार में व्यवसायिक पाठ्यक्रम शुरुआत करने हेतु बड़ी आंदोलन की थी। इसके बाद बिहार के विभिन्न कॉलेजों में वोकेशनल एवं प्रोफेशनल कोर्स की शुरुआत की गई। छात्राओं को छात्रवृत्ति की, sc/st छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने की बात अभाविप प्रखरता से उठाई उसी का परिणाम आज छात्र छात्राओं को एवं छात्रों को उनका हक मिल रहा है निरंतर समाज हित और राष्ट्र में कार्य करते आए हैं और करते रहेंगे
इस मौके पर मगध विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. (डॉ) सत्यरतन सिंह और परिषद के कार्यकर्ता, देवेश दुबे ,भरत सिंह, राहुल गोस्वामी, आर डी वर्मन, संदीप कुमार इत्यादि उपस्थित थे




