आजादी के अमृत महोत्सव पर RPF जवानों ने निकाला बाईक रैली!

SHARE:

अरविंद कुमार :-

पूर्वी चंपारण:- अमृत महोत्सव के अवसर पर आर पी एफ के जवानों के द्वारा वाइक रैली निकाली गई। वाइक रैली समस्तीपुर रेल मंडल से चलकर दिल्ली तक जायेगी। रैली का ठहराव रक्सौल में हुई इसी क्रम में रैली का जत्था घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पहुंची और रेलयात्रियों को रेल में यात्रा के दरम्यान कौन कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए के संबंध में समझाया गया। जवानों ने रेल यात्रा में किसी के द्वारा दिए गए समानो का उपयोग नहीं करने ,वे वजह जंजीर नहीं खिंचने,रेलवोगी के प्रवेश द्वार पर नहीं बैठने, संदिग्ध समानों के दिखने पर रेल प्रशासन को सुचित करने,पैदान पर लटक कर यात्रा नहीं जैसी बातों को बताया गया। मौके पर घोड़ासहन आर पी एफ पोस्ट पर वृक्षारोपण जवानों के द्वारा किया गया।विदित हो यह वाइक रैली 15 अगस्त को दिल्ली जाएगी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें