दर्जनों घर आग में खाक मदद के लिए पहुंचे सीपीआई(एम) के कार्यकर्ता।

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट :-

बरौनी

तेघड़ा प्रखण्ड के निपनियां मधुरापुर पंचायत वार्ड 7 के गुप्ता लखमिनियां बांध पर आग के शिकार हुए लोगों के बीच जाकर पीड़ित परिजनों का हाल चाल जानने और उनकी मदद को लेकर विभिन्न दल ,संगठन और समाजिक संस्थाएं आगे आ रही है।उसक क्रम में सीपीआई (एम) जिला सचिव काॅ रत्नेश झा, पार्टी राज्य कमिटी सदस्य कुमार विनीताभ, जिला कमिटी सदस्य दयानिधि चौधरी,तेघड़ा पंचायत समिति सदस्य सुरेश पासवान,पार्टी स्थानीय सचिव मोहम्मद अली,माकपा वरिष्ठ नेता रमेश प्रसाद सिंह,महिला नेत्री सुधा देवी और कमिटी सदस्य महताब आलम उर्फ परवेज़ का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना और यथा संभव मदद दिया।मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि गंगा कटाव से विस्थापित हुए करीब पांच सौ महादलित और दलित परिवार झोपड़ी बनाकर पिछले तीस वर्षों से किसी तरह गुजर-बसर कर रहे हैं।इनमें से दर्जनों परिवारों की झोपड़ी बीती रात अचानक आग लगने के कारण जलकर राख हो गयी तथा इन्हें जानमाल की अपार क्षति हुई है।उन्होंने प्रशासन से अविलम्ब पीड़ितों की समुचित सहायता हेतु अनुरोध किया।प्रतिनिधि मण्डल ने बांध पर बसे भूमिहीन परिवारों से भी मुलाकात की।दौरे के बाद पार्टी जिला सचिव रत्नेश झा ने कहा कि सीपीआई(एम) की तेघरा बरौनी ईकाई ने काॅ रमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2008 में बांध पर रह रहे कटाव-विस्थापित भूमिहीनों के पुनर्वास हेतु अंचल पदाधिकारी, तेघड़ा को सूची एवं आवेदन दिया था।जिसके आलोक में प्रशासन द्वारा कुछ सकारात्मक पहल भी की गयी थी।उन्होंने जिला प्रशासन से अग्नि पीड़ितों की समुचित राहत व्यवस्था के साथ इनके पुनर्वास की अविलंब व्यस्था करने की मांग की।

Join us on:

Leave a Comment