प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में उत्पाद विभाग की टीम ने एक शराब कारोबारी के घर छापेमारी कर घर के शौचालय से करीब 22 बोतल विदेशी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया लेकिन जैसे ही आरोपी को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग की टीम घर से बाहर निकली तभी आज स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में स्थानीय लोगों ने पुलिस गिरफ्त से शराब कारोबारी को छुरा लिया, बाद में मौके पर पहुंची अनृय पुलिस कर्मियों की मदद से पुलिस टीम पर हमला करने वाले एक जितेंद्र पासवान नामक व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र वार्ड 31 स्थित भजनी टोला में अवैध शराब का कारोबार किया जाता है। इसी सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने छोटू पासवान नामक कारोबारी के घर छापेमारी की जहां शौचालय से 22 बोतल शराब बरामद कर पुलिस ने छोटू पासवान को गिरफ्तार कर लिया लेकिन छोटू पासवान को गाड़ी में बैठने के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और छोटू पासवान को छुड़ा लिया। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम छोटु की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन जिस तरह से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को स्थानीय लोगों का संरक्षण मिल रहा है वह पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनते जा रहा है।
बाइट -खुशबू कुमारी, एस आई उत्पाद विभाग




