श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121 वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र गया के तत्वाधान में दिनांक 6 जुलाई 2022 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जीके 121 वी जन्म दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में सम्पन्न हुआ शिविर की अध्यक्षता नेहरू युवा केन्द्र गया राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पवन मिश्रा ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी श्री अंजनी कुमार एवं लेखा सहायक श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी, रक्त केंद्र वके प्रभारी डॉ दिलीप कुमार पांडेय, परामर्शी रवि प्रकाश सर्वप्रथम सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलन कर एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। शिविर के आयोजन को सफल बनाने के लिए नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग किया गया सर्वप्रथम पवन कुमार मिश्रा ने अपना रक्तदान कर रक्त शिविर की सुरुआत की एवं विभिन्न प्रथम बार रक्तदाताओ को प्रेरित कर रक्तदान कराने हेतु शिविर तक लाया गया एवं रक्तदान कराया गया। रक्तदान करने में पवन मिश्रा आशिष पाठक, शिपुजन कुमार ,सत्यम कुमार, विकाश कुमार पिंटू कुमार ,संतोष कुमार,राजीव झा, सहित अनेकों स्वयंसेवको ने रक्तदान किया कार्यक्रम को सफल बनाने में विनीता कुमारी विशाल कुमार शशांक मिश्रा जितेंद्र देव गुप्ता,सोनी कुमारी सागर कुमार खुशबू कुमारी आदि स्वयंसेवक शामिल हुए

Join us on:

Leave a Comment