ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट।
बिहार के नालंदा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां एक पत्नी को अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करना भारी पड़ गया। जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के जियर गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर प्रदीप पासवान ने अपनी पत्नी 26 वर्षीया जयमंती देवी और एक साल के पुत्री की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों शवों को घर में छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपित प्रदीप पासवान फरार हो गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रदीप का किसी महिला से अवैध संबंध है, इसी का विरोध उसकी पत्नी करती थी। दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी। इसी के चलते मंगलवार कि रात्रि दोनों के बीच इस बात को लेकर मारपीट हुई। इसके बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर और बच्ची को पटक पटक कर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बाइट।अस्थावां पुलिस
बाइट।मृतका के परिजन
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




