दबे कुचले और कमजोर लोगों की आवाज है राजद- पार्टी नेता!

SHARE:

अरविंद कुमार :-

पुर्वी चम्पारण जिले के रक्सौल में राजद के छब्बीसवाँ स्थापना दिवस के अवसर पर रक्सौल प्रखंड अन्तर्ग ग्राम नौकटोला में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें कुल 450 लोगों ने 10 रुपये सदस्यता शुल्क के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता रामबाबू यादव ने कहा इस सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है तथा केंद्र और राज्य की सरकार लोगों को जात पात और धर्म के नाम पर बांटकर राजनीति कर रही है जनता अब उब चुकी है जिसका नतीजा सदस्यता अभियान में देखने को मिल रहा है कि लोग अब बड़ी उत्सुकता के साथ राजद को आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं सदस्यता ग्रहण करने में युवा और महिला वर्ग की खासी भागीदारी रह रही है सदस्यता ग्रहण करने वालों में दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं आम आवाम की उपस्थिति रही, जिनमें मुख्यता पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद सोनू आलम मोहम्मद कैफ खान उप मुखिया इंग्लिश मैन रामाधार भगत मुमताज आलम गोपी राय मोहम्मद साहिल राज बद्री प्रसाद अकबर अंसारी लालबाबू राय मोहम्मद तुफैल रामेश्वर राम मोहम्मद नसरुद्दीन अंसारी रामस्वरूप महत्व शकूर आलम किशोरी यादव मोहम्मद सैफ आलम आदि मौजूद रहे ,सभी जनप्रतिनिधियों को एवं आम आवाम को संबोधित करते हुए श्री यादव ने आगे कहा कि आज महंगाई में सबसे अधिक पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें हैं हमारे देश की आबादी का लगभग हर हिस्सा पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान है और सरकार इन बातों को नजरअंदाज किए बैठी पड़ी है इसके साथ ही सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ दवा, कपड़ा हर प्रकार से महंगाई बढ़ी है। इसके साथ ही श्री यादव ने उपस्थित आम आवाम से अस्वस्थ चल रहे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य की कामना का आग्रह किया और सभी ने परमात्मा से गरीबों के मसीहा की जल्द स्वस्थ होने की कामना की इस अवसर पर राजद नेता अनिल मिश्रा सोमेश्वर प्रसाद कुशवाहा मोहम्मद आरिफ कुणाल राय तेज बहादुर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

बाइट–रामबाबू यादव पूर्व विधायक प्रत्यासी सह राजद नेता

Join us on:

Leave a Comment