मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
- भाजपा सांसद के खिलाफ गया व्यवहार न्यायालय में मुख्य न्यायीक दंडाधिकारी के कोर्ट में कांग्रेस नेता ने परिवाद दायर किया *
गया आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने भाजपा के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के सांसद श्री राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा कांग्रेस पार्टी एवम् पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के बारे में मनगढ़ंत एवम् विकृत बाते अपने सोसल मीडिया पर प्रसारित एवम् शेयर करने के खिलाफ गया व्यवहार न्यायालय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में परिवाद दायर किया।
परिवाद में कांग्रेस पार्टी के गया जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक कुमार अमित उर्फ टिंकू गिरी, सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार गवाह बने है तथा उस वक्त कांग्रेस पार्टी के नवाब अली, धर्मेंद्र कुमार निराला, मो ताजुद्दीन, मो अब्दुल रकीब, अजलान हबीब,अधिवक्ता जगदीश प्रसाद यादव, अधिवक्ता संजय सिंह, अधिवक्ता रामानुज शर्मा अधिवक्ता ब्रजेश पाठक, अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
व्यवहार न्यायालय गया में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने कहा की पार्टी के वरिष्ठ नेताओ द्वारा चेतावनी देने के बाद भी भाजपा के सांसद राजवर्धन सिंह राठौर अभी तक अपने सोसल मीडिया में इस शरारतपूर्ण खबर को चला रहे है, तथा अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। दायर परिवाद में धारा 66,66A, ऑफ आई टी एक्ट 2000 एवम् 500 भारतीय दण्ड विधान लगाया गया है।




