अमित कुमार :-
पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के संकेत सदन अपार्टमेन्ट में नौबतपुर के पूर्व जिला परिषद राकेश उर्फ गुड्डू सिंह का शव उनके फ्लैट से संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया है बताया जाता है गुड्डू सिंह वर्तमान में नौबतपुर के टिसखोरा के रहनेवाले थे। गुड्डू सिंह रूपसपुर थाना क्षेत्र के वैश्वशरैया नगर में साकेत सदन के फ्लैट संख्या 102 में रहते थे उसी फ्लैट में उनका शव बरामद किया गया है शव जहां जिस कमरे से बरामद किया गया है उसके आसपास खून के धब्बे भी दिखाई दे रहे हैं जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं




